प्रयागराज, सितम्बर 28 -- महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, मादक पदार्थ और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में प्रभावी पैरवी कर जल्द निस्तारण कराया जाएगा। सोमवार को संगम सभागार में एडीएम सिटी मंगलेश कुमार दुबे की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें न्यायालयों में लंबित मामलों और गंभीर अपराधों से जुड़े मुकदमों की स्थिति की समीक्षा की गई। एडीएम ने पिछले माह गंभीर अपराधों में बरी हुए आरोपियों और जिन मामलों में अपील की गई, उनकी भी जानकारी ली। उन्होंने शासकीय अधिवक्ताओं और अभियोजन अधिकारियों को जघन्य अपराधों में मजबूती से पैरवी करने के निर्देश दिए। खासतौर पर महिला अपराध और पॉक्सो एक्ट के मामलों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...