फतेहपुर, मई 14 -- फतेहपुर। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में गंभीर मामलों में पैरवी तेज कर दोषियों को ससमय कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए। गांधी सभागार में डीएम ने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण, अभियोजना की स्थिति तथा जन सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाएं। कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला अपराध, गैंगस्टर, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी कर अभियोजन से ऐसे प्रकरणों में समयबद्ध कार्यवाही करें। अभियोजन अधिकारी एवं विवेचक आपस में बेहतर तालमेल स्थापित कर न्यायालयों में साक्ष्यों एवं गवाहों को प्रस्तुत करें, जिससे दोषियों को सजा मिल सके। यह भी पढ़ें- गंभीर अपराधों के मामलों ...