हरदोई, अप्रैल 18 -- हरदोई। शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपित की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी यशपाल ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। शासकीय अधिवक्ता सत्यम तिवारी ने बताया कि थाना शाहाबाद क्षेत्र के पेड़ हथा निवासी सुनील कुमार वर्मा पर आरोप रहा कि उसने एक युवती से शादी तय की। रुकाई व वरीक्षा भी हो चुकी थी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शादी का झांसा देकर लगातार मिलता रहा। बाद में तिलक में 11 लाख रुपए की मांग की। मांग पूरी न करने पर शादी से इनकार कर दिया। इस मामले की रिपोर्ट पीड़िता की माता ने दर्ज कराई। शासकीय अधिवक्ता ने अपना तर्क रखते हुए कहा कि मामला काफी गंभीर प्रकृति का है। इसलिए जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त किया जाए। जज ने आरोप की गंभीरता को दृष्टिग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.