धनबाद, जनवरी 15 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था और बेहतर करने की तैयारी है। नई व्यवस्था के तहत अब गंभीर मरीजों को प्रतिदिन विशेष पोषणयुक्त डेली डाइट उपलब्ध कराई जाएगी। इसपर प्रतिदिन 125 रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं आम मरीजों की डेली डाइट पर प्रतिदिन 100 रुपए खर्च होंगे। अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि बेहतर आहार से मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा।नई व्यवस्था के तहत गंभीर मरीजों के भोजन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्हें प्रतिदिन आधा किलो दूध दिया जाएगा, जिसमें सुबह में 250 ग्राम और शाम में 250 ग्राम दूध शामिल है। आम मरीजों को दिन में केवल एक बार 250 ग्राम दूध उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा गंभीर मरीजों के आहार में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाएगा।गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.