गंभीर मरीजों को बेड न मिलने का खत्म होगा संकट
लखनऊ, नवम्बर 7 -- - इनकी संख्या बढ़ाकर 15% तक पहुंचाने का है लक्ष्य लखनऊ, विशेष संवाददाता
सरकारी अस्पतालों में बढ़ेंगे ट्रॉमा बेड यूपी में गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में बेड न मिलने का संकट खत्म होगा। उन्हें आईसीयू बेड न मिलने पर निजी अस्पतालों और दूसरे जिलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सरकारी अस्पतालों में आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाने की तैयारी है। इससे गंभीर और खासतौर पर सड़क दुर्घटनाओं व अन्य हादसों में घायलों को समय पर इलाज उपलब्ध हो सकेगा। फिलहाल इमरजेंसी विभागों में ट्रॉमा बेड की हिस्सेदारी तीन से पांच फीसदी है। इसे बढ़ाकर 12 से 15 फीसदी तक करने की तैयारी है।
ट्रॉमा केयर नेटवर्क को मिलेगा विस्तार यूपी में सड़क दुर्घटनाएं हर साल 45 से 50 हजार के करीब होती हैं। वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 46 हजार से अधिक था, जो 2025 में 50 हजार पार कर गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.