धनबाद, अगस्त 31 -- झारखंड में गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सेवा शुरू होने जा रही है। राज्य सरकार ने हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (एचईएमएस) के तहत सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य सुदूर और दुर्गम इलाकों में सड़क मार्ग से समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने वाले गंभीर मरीजों को गोल्डन ऑवर में उच्चस्तरीय चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाना है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के नगर विमानन प्रभाग की ओर से संकल्प जारी किया गया है। साथ ही राज्य के सभी सिविल सर्जनों को इस सेवा के बेहतर इस्तेमाल के लिए आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों की मानें तो राज्य में फिलहाल एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन फिक्स्ड ...