मिर्जापुर, जून 3 -- मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में जल्द ही दस बेड का हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) स्थापित किया जाएगा। यूनिट में विशेषज्ञ की निगरानी में गंभीर मरीजों का उपचार होगा, जिससे रेफरल की समस्या भी कम होगी। जिले के अलावा भदोही और सोनभद्र के मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा। मेडिकल कालेज से सम्बद्ध मंडलीय अस्पताल में जल्द ही एचडीयू यूनिट शुरू होने जा रहा है, जो दस बेड का होगा। एनएचएम की ओर से यह यूनिट स्थापित किया जा रहा है। इस नई सुविधा के शुरू होने से गंभीर मरीजों के उपचार में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही उन्हें बेहतर निगरानी और समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध हो सकेगी। अस्पताल में यदि कोई गंभीर स्थिति में मरीज आता है तो उसे प्राथमिक उपचार के बाद यूनिट में भेजा जाएगा, जहां विशेषज्ञों की टीम मरीज का इलाज करेगी। उसके बाद वह मरीज लगातार उस वि...