लखनऊ, दिसम्बर 16 -- केजीएमयू में भर्ती मरीजों की एक्सरे, अल्ट्रासाउंड समेत दूसरी रेडियोलॉजी जांचें आसानी से हो रही हैं। उनको रेडियोडायग्नोसिस विभाग तक दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है। बेड पर ही मरीजों की जांच मुमकिन हो गई है। यह जानकारी केजीएमयू रेडियो डायग्नोसिस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनित परिहार ने दी। वह मंगलवार को केजीएमयू शताब्दी भवन प्रेक्षागृह में रेडियो डायग्नोसिस विभाग के 39वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. अनित परिहार ने कहा कि विभाग में सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे समेत जांच की दूसरी सुविधाओं में इजाफा हो रहा है। बीते साल करीब 65 करोड़ रुपये के उपकरण खरीदे गए। गुजरे एक साल में विभाग में एक लाख 15 हजार एक्सरे जांच हुईं। 95 हजार अल्ट्रासाउंड, 17 हजार सीटी स्कैन और 21 हजार एमआरआई जांचें हुई हैं। उन्होंने बताया...