रांची, सितम्बर 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। ऑर्किड मेडिकल सेंटर रांची में ईजेडसीसीकॉन-2026 के तहत प्वाइंट ऑफ केयर अल्ट्रासाउंड (पीओसीयूएस) कार्यशाला शुक्रवार को हुई। इसका उद्घाटन ऑर्किड मेडिकल सेंटर के अध्यक्ष डॉ. एससी जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. पीके गुप्ता, क्रिटिकल केयर विभाग के प्रमुख डॉ. दीपक कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कर्नल अंजनी कुमार आदि की मौजूदगी में हुआ। कार्यशाला का आयोजन रांची क्रिटिकल केयर सोसाइटी की ओर से किया गया। इसका विषय 'बुनियादी पीओसीयूएस से आगे बढ़ना और इसे चिकित्सकीय निर्णयों में शामिल करना' रखा गया था। कार्यशाला में गंभीर मरीजों के उपचार के दौरान बिस्तर के पास ही अल्ट्रासाउंड जांच के उपयोग और इसके आधार पर उपचार संबंधी निर्णय लेने के बारे में चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान हृदय, फेफड़े, प...