पलामू, मई 22 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदला गांव निवासीआशुतोष कुमार गंभीर बीमारी से जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। उनका इलाज सीएमसी वैल्लोर में चल रहा है। चिकित्सकों ने उपचार के लिए लगभग चार लाख 10 हजार रुपये खर्च होने की बात कही है जो एक निर्धन परिवार के लिए बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। आर्थिक तंगी के बीच परिवार अपने बेटे की जिंदगी बचाने के लिए दर-दर मदद की आस लगाए बैठा है। इस बीच पलामू सांसद वीडी राम ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सहायता उपलब्ध कराने की अनुशंसा की है। पीड़ित परिवार ने भावुक अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मानवीय संवेदना के आधार पर शीघ्र आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि समय पर मदद मिल जाए तो आशुतोष का समुचित इलाज संभव हो सकेगा और एक युवा जिंदगी को बच...