गोरखपुर, मार्च 11 -- गोरखपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धूम्रपान जीवन ही खत्म नहीं करता, बल्कि भले-पूरे परिवार की खुशियों को उजाड़कर रख देता है। यह गंभीर बीमारियों का मुख्य कारक है। खुद तो इससे बचने की जरूरत ही है। दूसरों को भी इसके दुष्परिणाम को लेकर हमें सतर्क करना चाहिए। महिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. जयकुमार ने बुधवार को नो स्मोकिंग डे के अवसर पर महिला अस्पताल में डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों व सुरक्षाकर्मियों के बीच कही। उन्होंने कहा कि धूम्रपान से ही दिल की व कैंसर जैसी घातक कई अन्य बीमारियां होती हैं। एसआईसी डॉ. जयकुमार ने डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों व सुरक्षाकर्मियों को धूम्रपान नहीं करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर क्वालिटी मैनेजर डॉ. कमलेश, डॉ. पूनम मिश्र, डॉ. पूनम पांडेय, डॉ. सीविका स्थाना, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. अनीता सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.