नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- पूर्व कप्तान और ओडीआई के महान बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी वापसी का जश्न शतक से मचाया है। उन्होंने बुधवार को मुंबई की तरफ से सिक्किम के खिलाफ जयपुर में खेले गए मैच में सिर्फ 62 गेंद में शतक जड़ा। रोहित शर्मा ने 94 गेंदों में 155 रन की जबरदस्त पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 9 छक्के जड़े। हिटमैन जब जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अपने बल्ले से तूफान मचाए हुए थे तब दर्शकों का एक वर्ग चिल्ला रहा था- गंभीर देख रहा है ना रोहित का जलवा। सिक्किम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 236 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 31वें ओवर में ही सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने 155 और अंगकृष रघुवंशी 38 रन बनाकर आउट ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.