संभल, मार्च 27 -- संभल। जिले में गंभीर दिव्यांग बच्चों को अब घर बैठे ही पढ़ाई का मौका मिलेगा। शिक्षा विभाग ने होम-बेस्ड एजुकेशन की नई पहल शुरू की है, जिसके तहत स्पेशल एजुकेटर सीधे बच्चों के घर पहुंचेंगे और उन्हें पढ़ाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों पर विशेष ध्यान देना है, जो दिव्यांगता के कारण विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं। पढ़ाई के साथ बच्चों को शैक्षिक सामग्री और खिलौने भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि सीखने की प्रक्रिया रोचक और प्रभावी बनी रहे। इस पहल से बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे और उनकी व्यक्तिगत क्षमता के अनुसार सीखने का मौका मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि होम-बेस्ड एजुकेशन से बच्चों के आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल में भी सुधार होगा। यह कदम जिले में समावेशी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.