गंभीर दिव्यांग बच्चों की अब घर पर होगी पढ़ाई
फतेहपुर, सितम्बर 9 -- फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित जिले के परिषदीय स्कूलों में गम्भीर रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए अच्छी खबर है। विभाग होमबेस्ट एजुकेशन के तहत गंभीर रूप से दिव्यांग बच्चों को घर पर ही बेहतर शिक्षा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए शासन की तरफ से दिव्यांग बच्चों को लर्निग मटेरियल और स्टेशनरी उपलब्ध कराने के लिए बजट भी अवमुक्त हुआ है। समग्र शिक्षा के तहत गंभीर रूप से दिव्यांग ऐसे बच्चों को होम बेस्ड एजुकेशन से जोड़ा जाता है, जो नियमित रूप से विद्यालय आने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे बच्चों को विशेष शिक्षकों और प्रशिक्षकों को माध्यम से घर पर शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही आवश्यक शिक्षण सामग्री भी दी जाती है। गंभीर रूप से दिव्यांग बच्चों को विशेष शिक्षक उनके घर पहुंच कर पढ़ाते हैं। जिले में ऐसे बच्चों को चिन्हित किया गया है। जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.