जमुई, जुलाई 17 -- झाझा । नगर संवाददाता टेलवा बाजार की रहने वाली सृष्टि राज ने विपरीत पारिवारिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद नीट-यूजी 2026 की परीक्षा में 577 अंक और 8107 कैटेगरी रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सृष्टि की यह सफलता इस बात का जीवंत प्रमाण है कि सरकारी स्कूलों और ग्रामीण परिवेश से आने वाले बच्चे भी अगर ठान लें, तो देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मेडिकल प्रवेश परीक्षा को पास कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- त्याग, तपस्या और मेहनत का मिला इनाम, NEET UG 2026 में भाई-बहन ने एक साथ लहराया सफलता का परचमतीसरे प्रयास में मिली शानदार सफलता सृष्टि के लिए यह मुकाम हासिल करना आसान नहीं था। शुरुआती दो प्रयासों में उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा था। उस दौरान उनके पिता की गंभीर बीमारी और पढ़ाई में थोड़ी अनुशासनहीनता क...