मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय के हिंदी विभाग और अभिधा प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में नामवर सिंह, कृष्णा सोबती और श्रीलाल शुक्ल के शताब्दी स्मरण एवं दलित व अस्मिता विमर्श पर वक्ताओं ने व्याख्यान दिया। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. ममता रानी ने कहा कि शताब्दी वर्ष पर तीन बड़े रचनाकारों को याद करना बदलते दौर का पुनर्मूल्यांकन करना है। रांची विवि के हिन्दी के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. रविभूषण ने कहा कि नामवर सिंह एक गंभीर चिंतक एवं आलोचक थे। जेएनयू के प्रो. देवशंकर नवीन ने कहा कि मुक्तिबोध के जीवन संघर्ष की भांति नामवर सिंह का भी संघर्ष सागर में दंत कथाएं सी हैं। नामवर सिंह ने कथालोचना को नयी जमीन प्रदान की है। तरुण कुमार न...