पीलीभीत, मार्च 28 -- समाज में अभी भी मानवता बरकरार है। कोई ना कोई किसी की मदद करता हुआ नजर आ जाता है। ऐसे में लोगों का एक दूसरे पर विश्वास बढ़ जाता है। ऐसा ही नजारा पीलीभीत- पूरनपुर हाईवे के बिठौरा कलां स्थान पर नजर आया। पूरनपुर से आ रहे जिला गन्ना अधिकारी की नजर बिठौरा कला में हाईवे किनारे पलटी कार पर पड़ी।उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवा कर कर में फंसे घायलों की मदद करना उचित समझा। उन्होंने पुलिस की हेल्पलाइन को फोन किया। मगर बगैर समय गंवाए पिता-पुत्री और पत्नी को अपने वाहन में लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस तरह दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर समय का उपयोग करके जिला गन्ना अधिकारी ने जान बचाने का काम किया, जो समाज में अच्छा संदेश गया है। शाहजहांपुर के खुटार कस्बे से आ रही एक कार बिठौरा कलां के पास पलट गई, जिसमें पिता पुत्री और महिला सवार...