गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए विशेष प्रयास कर दिलाएं लाभ
प्रयागराज, अगस्त 25 -- प्रयागराज प्रमुख संवाददाता जिला पोषण एवं कन्वर्जेंस समिति की बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सैम (गंभीर कुपोषित) बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैम बच्चों के अभिभावकों से अधिकारी व्यक्तिगत संपर्क करें और परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें संतृप्त किया जाए।मंगलवार को एनआईसी कक्ष में हुई बैठक में डीएम ने बाल विकास विभाग की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि सैम बच्चों की स्थिति में सुधार के लिए स्वास्थ्य, पंचायत राज, उद्यान, पशुपालन और ग्राम विकास विभाग के साथ समन्वय कर काम किया जाए। सीडीओ हर्षिका सिंह ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को सैम बच्चों के कुपोषित होने के वास्तविक कारणों की समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा, ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.