मुंगेर, मार्च 26 -- मुंगेर, निज संवाददाता। राज्य की गंभीर रूप से एनीमिया (रक्त की कमी) से ग्रसित गर्भवती महिलाओं और अन्य महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग अब इनके उपचार के लिए एक नई पहल 'एफसीएम थेरेपी इनिसियेटिव' शुरू करने जा रहा है। इस विशेष अभियान का राज्यस्तरीय उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय गुरुवार को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में करेंगे। सदर अस्पताल में भी इसकी शुरुआत होगी।एक डोज से दूर होगी खून की कमीःसिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि अब तक गंभीर एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को आयरन की गोलियां दी जाती थीं, जो लंबे समय तक लेनी पड़ती थी। लेकिन अब विभाग फैरिक कार्बोमॉक्सीमाल्टोस की शुरुआत कर रहा है। यह एक अत्यंत कारगर दवा है, जिसका मात्र एक डोज ही महिलाओं में हीमोग्लोबिन के स्तर को सुधारने में सक्षम है। यह न केवल एनीमिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.