हरदोई, जून 6 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। गर्भवती महिलाओं में एनीमिया (खून की कमी) से होने वाली जटिलताओं को कम करने के लिए सण्डीला, हरपालपुर, पिहानी और बिलग्राम प्रथम संदर्भन इकाइयों (एफआरयू) में इंजेक्शन एफसीएम की सुविधा शुरू की गई है। यह इंजेक्शन गर्भवती महिलाओं को भर्ती कर ड्रिप के माध्यम से दिया जाता है। इस इंजेक्शन का प्रयोग पूर्णतया सुरक्षित है। कोई दुष्प्रभाव देखने में नहीं आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडे ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत पिछले माह सण्डीला एफआरयू से की गई थी। वहां 4 जून 2026 तक 13 गर्भवती महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन लगाया जा चुका है। पिहानी एफआरयू में 26 मई से शुरू हुई। इस सुविधा का लाभ अब तक 18 गर्भवतियों ने लिया है, जबकि हरपालपुर एफआरयू में तीन जून से शुरू हुई सेवा के तहत अब तक 4 गर्भवती महिलाओं को इंज...