गंभीर आरोप में एचएम निलंबित
समस्तीपुर, सितम्बर 10 -- समस्तीपुर। डीईओ के आदेश पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मर्राजीव, रोसड़ा के प्रधानाध्यापक राज कुमार महतो को गंभीर आरोपों में निलंबित कर दिया गया है। बीईओ के स्थलीय निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था, जिसका जवाब अब तक नहीं मिला है। बीईओ ने समग्र शिक्षा की राशि के दुरुपयोग, यूथ क्लब की राशि के गबन, विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक नहीं करने, भंडार पंजी व अन्य पंजी का संधारण नहीं करने तथा अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित नहीं करने सहित कई आरोप लगाए हैं। विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा पर उन्हें निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, पटोरी निर्धारित किया गया है। उन्हें विद्यालय का संपूर्ण प्रभार वरीयतम शिक्षक को सौंपने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.