गंभीर अवस्था में लहूलुहान मिला युवक, एम्स रेफर
गौरीगंज, जून 10 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के तेजगढ़ गांव में बुधवार की भोर एक युवक के घायल होने की जानकारी उसकी पत्नी ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल और बाद में एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया।मिली जानकारी के घायल सीताराम (30) पुत्र स्वर्गीय जयलाल तेजगढ़ के निवासी है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की भोर सीताराम के घायल होने की जानकारी उसकी पत्नी सावित्री ने पीआरवी को दी थी। पुलिस के पहुंचने पर पता चला कि रात में पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ था। लेकिन सीताराम के गंभीर रूप से घायल होने के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी उसकी पत्नी नहीं दे सकी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सीएचसी भिजवाया। सीएचसी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.