पाकुड़, दिसम्बर 13 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तेतुलिया ग्राम निवासी सोनाली टुडू उम्र 22 वर्ष को उनके परिजनों ने बेहोशी की अवस्था में शुक्रवार को दोपहर बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में भर्ती कराया। जहां मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ मंजर आलम के नेतृत्व में समुचित इलाज किया। परिणाम स्वरूप एक घंटे के बाद मरीज को होश आ गया। हालांकि कुछ देर बाद मरीज फिर बेहोश हो गई । चिकित्सक डॉ़ मंजर आलम ने बताया कि यह न्यूरो से जुड़ी समस्या है। इसलिए इन्हें रेफर कर दिया गया है। ताकि किसी बड़े अस्पताल में न्यूरो सर्जन से मरीज का इलाज कराया जा सके । उनके पति एंद्रियास सोरेन ने बताया कि घर में ही इसका शरीर पूरी तरह से टेढ़ा हो चुका था और धीरे धीरे बेसुध हो कर गिर पड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.