हापुड़, जुलाई 16 -- डीएम कविता मीना व एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में अभियोजन के कार्यों की पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। डीएम व एसपी ने गंभीर अपराधों में दोषसिद्धि दर को बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में जनपद के न्यायालयों में चल रहे आपराधिक वादों, पॉक्सो, हत्या, लूट, दहेज हत्या एवं महिला संबंधी अपराधों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम कविता मीना ने कहा कि अभियोजन विभाग की सशक्त पैरवी से ही अपराधियों को सजा मिलना संभव है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि न्यायालयों में पैरवी कर गंभीर अपराधों में दोष सिद्धि दर को बढ़ाया जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सकें।

हिंदी हिन्...