गंभीर अपराधों के मामलों में प्रभावी पैरवी करें : डीएम
हरदोई, मई 14 -- हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें अभियोजन से संबंधित लंबित प्रकरणों, न्यायालयों में विचाराधीन मामलों तथा शासन की प्राथमिकता वाले मामलों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गंभीर अपराधों से संबंधित मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। अभियोजन कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण करने निर्देश दिए। बैठक में जिला शासकीय अधिवक्ता, अभियोजन अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि न्यायालयों में समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पैरवी कर दोषियों पर कार्रवाई करें। सम्मन एवं वारंट के तामीला के संबंध में विस्तृत समीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.