गंभीरापूरब गांव पहुंचे सीडीओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण
कौशाम्बी, मई 12 -- मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने मंगलवार को सिराथू ब्लॉक क्षेत्र के गंभीरापूरब गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं का हाल जानते हुए एक्सईएन जलनिगम, डीपीआरओ समेत सम्बंधित जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत निर्मित पानी की टंकी एवं उससे संचालित पेयजल व्यवस्था का गहन अवलोकन करते समय ग्रामवासियों ने बताया कि पानी की टंकी भरने में लगभग सात घण्टे का समय लग जाता है। इसके कारण गांव के लगभग 40 प्रतिशत घरों तक नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। कम प्रेशर एवं विलम्ब से टंकी भरने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे दैनिक उपयोग में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिया गया कि प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.