आजमगढ़, मई 20 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलऊ में मंगलवार अपराह्न खेत में काम करने गए किसान की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। वे खेत में प्याज की खुदाई कर रहे थे। इस दौरान गर्मी लगने से उनकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर में खेत में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि हीटवेव की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलऊ गांव निवासी 60 वर्षीय फिरतू बिंद ने खेत में प्याज की फसल लगाई थी। मंगलवार अपराह्न परिवार के लोगों के साथ खोदाई करने के लिए गए थे। खेत में काम करते समय तेज धूप में लगने से उनकी हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में खेत में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का कहना है कि हीटवेव से जान चली गई। परिजनों ने घटना की सूचना गंभीरपुर पुलिस को दी। पुलिस ने शव ...