मधेपुरा, मार्च 24 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता सह अपर जिला जनगणना पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित फील्ड प्रशिक्षकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसे पूरी निष्ठा, लगन और पारदर्शिता के साथ संपादित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रशिक्षकों एवं संबंधित कर्मियों से कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता और समर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.