पाकुड़, मार्च 13 -- सूचना भवन सभागार, पाकुड़ में जिला एवं चार्ज स्तर के जनगणना पदाधिकारियों तथा तकनीकी सहायकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जनगणना कार्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों को मकान सूचीकरण, भवनों की पहचान, परिवारों का वर्गीकरण, डेटा संकलन की प्रक्रिया, डिजिटल माध्यम से सूचनाओं का संधारण तथा जनगणना से जुड़े प्रपत्रों के सही उपयोग के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में से एक है, जिसके आधार पर सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों का निर्माण किया जाता है। इसलिए सभी पदाधिकारी इस कार्य को पूरी गंभीरत...