मधुबनी, दिसम्बर 29 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के मनपौर पंचायत के गम्हरिया गांव में गैरमजरूआ आम जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। सीओ अभिषेक आनंद, राजस्व पदाधिकारी गणेश साहु, अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित अन्य कर्मियों के समक्ष अतिक्रमित भूमि पर बने चाहरदीवारी को गिराया गया। सीओ ने बताया कि बिहार लोक अतिक्रमण अधिनियम 1956 की धारा के अन्तर्गत गम्हरिया में खाता संख्या 332 खेसरा संख्या 4876 गैरमजरूआ को खाली कराया गया। इसके लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस बल के मदद से कार्रवाई किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.