गोड्डा, अप्रैल 8 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। बुधवार को पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंधर्वपुर नेशनल हाईवे ओवरब्रिज के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पंचायत सचिव ललित आनंद झा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार ललित आनंद झा स्कूटी से गोड्डा से धर्मोडीह पंचायत प्रभार देने जा रहे थे। वे महागामा प्रखंड के धर्मोडीह पंचायत में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे तथा हाल ही में उनका तबादला पोड़ैयाहाट किया गया था। उपायुक्त के निर्देशानुसार वे प्रभार सौंपने जा रहे थे। इसी दौरान गंधर्वपुर ओवरब्रिज के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौ...