नई दिल्ली, जून 18 -- कपड़ों में कभी हल्दी और मसाले के दाग लग जाते हैं तो कभी पेन या कुछ ऐसे कलर लग जाते हैं तो आसानी से नहीं जाते। वहीं बारिश में तो सफेद कपड़ों में कीचड़ के छींटे पड़ जाए तो उन्हें साफ करना भी मुश्किल हो जाता है। इन गंदे कपड़ों को साफ करने का वैसे तो कई सारा हैक वायरल होता है। लेकिन इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे एक आदमी दावा करता है कि वो गंदे से गंदे कपड़े को मात्र कुछ ही मिनटों में पानी के घोल में डालते ही साफ कर देगा। तो अगर आपके सफेद कपड़े भी पीले हो चुके हैं या फिर गंदे धब्बे लगे हैं और आप उन्हें साफ करके हार चुकी हैं तो इस वायरल वीडियों में बताए जा रहे नुस्खे को आजमाकर देखें।गंदे से गंदा सफेद कपड़ा मिनटों में चमक गया सफेद कपड़े को चमकाने के लिए लाखों जतन करते हैं। लेकिन फिर भी सफेद कपड़े में नई जैसी चमक ...