नई दिल्ली, मई 14 -- आजकल ज्यादातर घरों में मार्बल या टाइल्स के फ्लोर रहते हैं। ये फर्श साफ-सुथरे और चमकदार रहें, तो देखने में काफी सुंदर लगता है। लेकिन रोजाना धूल-मिट्टी, पानी के दाग और लगातार इस्तेमाल की वजह से ये काला पड़ने लगता है। खासकर अगर व्हाइट मार्बल या टाइल्स हैं, तब तो इनका रंग बड़ी जल्दी फीका पड़ता है। रोजाना झाड़ू-पोछे की सफाई के बावजूद इनपर काली परत या दाग रह जाते हैं, जिन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है। कई बार सफेद मार्बल या टाइल्स में पीलापन भी आ जाता है, जो देखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। इसके लिए मंहगे मार्बल क्लीनर मार्केट में मौजूद हैं, लेकिन जब ये काम आप फ्री में कर सकते हैं तो पैसे क्यों खर्चने? यहां हम आपके साथ इन्हीं बदरंग पड़ गई टाइल्स और मार्बल को साफ करने का तरीका शेयर कर रहे हैं, आइए जानते हैं।किन चीजों से न...