नई दिल्ली, अगस्त 10 -- सावन चल रहा है, लेडीज हाथों में मेहंदी लगा रहीं और सबसे सुंदर हरी चूड़ियों को पहनकर रेडी हो रहीं। लेकिन ये मेहंदी, चूड़ी, नेलपॉलिश तभी सुंदर दिखते हैं जब आपके हाथ,नाखून साफ-सुधरे और कोमल नजर आएं। नाखूनों के किनारों पर जमा कालापन, चाकू की रगड़ से काली दिख रही स्किन और धूप की टैनिंग अगर हाथों पर है तो ये सारे शृंगार भी खूबसूरत नहीं लगेंगे। इसलिए अपने घर के कामकाज से थोड़ा सा समय निकालें और हाथों पर 3 स्टेप में मेनीक्योर करें। इससे ना केवल हाथों की गंदगी साफ होगी बल्कि वो पहले से भी ज्यादा मुलायम और खूबसूरत नजर आने लगेंगे। फिर देखिएगा कैसे पति की निगाहें बार-बार आपके हाथों पर ही आकर ठहरेगी।गुनगुने पानी में हाथों को डुबोएं सबसे पहले तो अपने कड़क और रूखे हाथों की स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए उन्हें गर्म पानी में भिगोएं। प...