आगरा, जून 2 -- वार्ड नंबर 57 बड़ा उखर्रा निवासी लोग नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। गंदे पानी के चलते क्षेत्र में महामारी फैलने का भी खतरा है। सोमवार को बड़ा उखर्रा में एक सभा का आयोजन मोहन सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसका संचालन अधिवक्ता बंगालीराम ने किया। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 57 के कई घर पानी व सीवर के गंदे पानी की बदबू में रह रहे हैं। गंदा पानी कई प्लाटों में भर गया है। लोगों को बीमारी फैलने की आशंका है। क्षेत्रीय पार्षद सुनवाई नहीं कर रहे हैं। अधिवक्ता ने कहा है कि बीमारी फैलने की दशा में नगर निगम की जिम्मेदारी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.