अलीगढ़, मई 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हरे-भरे दिखने वाले फल और सब्जियों के पीछे छिपा खतरा लोगों की सेहत बिगाड़ सकता है। देहात क्षेत्रों में नाले के पानी से सिंचाई और केमिकल से पकाए जा रहे फल पेट, दिल, किडनी पर भारी पड़ रहे हैं। मडराक, इगलास, छर्रा आदि क्षेत्रों में नालों के गंदे पानी से फल व सब्जियों की सिंचाई की जा रही है। वहीं जल्दी मुनाफा कमाने के लिए फलों को केमिकल से पकाने का चलन भी बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान पड़ताल : हल्दी न बिगाड़ दे सेहत, एफडीए ने जारी किया अलर्ट स्वास्थ्य पर प्रभाव चिकित्सकों का कहना है कि ऐसी सब्जियां और फल लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल सकते हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विपिन गुप्ता के अनुसार गंदे पानी में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस और भारी धातुएं खेतों तक पहुंच जाती हैं। ये तत्व सब्जियों और फलों में जमा...