गंदे पानी व अनियमित सप्लाई से नाराज लोगों का टंकी पर प्रदर्शन, दी चेतावनी
औरैया, अप्रैल 23 -- अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के गॉद्यीनगर मोहल्ले स्थित पानी की टंकी से हो रही सप्लाई को लेकर गुरुवार सुबह अंबेडकर नगर के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह करीब 8 बजे दर्जनों महिला-पुरुष बाल्टी और डिब्बे लेकर टंकी पर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले करीब पांच महीनों से अंबेडकर नगर के पूर्वा के लगभग 100 घरों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। साथ ही समय से पानी भी नहीं दिया जा रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार सभासद और नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो सका। मोहल्ले के सभासद राहुल तिवारी ने बताया कि टंकी पर तैनात पंप ऑपरेटर विनोद कुमार पर लापरवाही के आरोप लगे थे। इस पर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.