रुद्रपुर, जून 21 -- खटीमा। ग्राम हल्दी घेरा में गंदे पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए ह्यूम पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने विधिवत रूप से निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। योजना के तहत 250 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिससे लंबे समय से जलभराव और गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। ग्राम सभा में निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश और दैनिक उपयोग का गंदा पानी गलियों व सड़कों पर जमा हो जाता था। यह भी पढ़ें- गंदे पानी निकासी के लिए ह्यूम पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...