गंदे पानी के बीच से जनाजा लेकर गुजरने को मजबूर
बस्ती, मई 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका बस्ती क्षेत्र के रहमतगंज मोहल्ले में जामिया हनफिया के पास टूटी नाली से ओवर फ्लो होते गंदे पानी से बुरा हाल है। हालत यह है कि लगभग 25 साल पहले बनी इंटरलॉकिंग सड़क जगह-जगह धंस गई है। जलनिकासी न होने के कारण घरों का गंदा पानी नालियों में भरा रहता है। जरा सी बारिश होने पर यह गंदा पानी सड़क तक फैल जाता है। यहीं से आगे शहर का सबसे बड़ा तुर्कहिया कब्रिस्तान मौजूद है। सड़क पर पानी भरे रहने के दौरान लोगों को इसी गंदे पानी से होकर जनाजा (शव) लेकर गुजरना पड़ता है। लोगों का कहना है कि इस गंभीर समस्या से नगर पालिका प्रशासन व अन्य जिम्मेदारों को समय-समय पर अवगत कराया जाता रहा है, लेकिन उन लोगों की सुनने के लिए कोई तैयार नहीं है।
स्थानीय समस्या स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ला रहमतगंज की नालियों का पान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.