गंदे पानी की हो रही आपूर्ति, डीएम से शिकायत
चंदौली, मई 14 -- चंदौली। उत्तर प्रदेश किसान न्याय मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को कलक्ट्रेट में डीएम से मिला। इस दौरान ज्ञापन सौंपकर नियामताबाद विकास खंड के दुल्हीपुर, महावलपुर में जल निगम की टंकी से लोगों के घरों को गंदे पानी की शिकायत दर्ज कराया। साथ ही बोतल में गंदे पानी का नमूना भी दिखाया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ग्रामीणों के घरों तक गंदे पानी पहुंचने के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसपर जिलाधिकारी ने तत्काल जल निगम के अभियंता को फोन कर कहा कि मौके पर जाकर समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। इस मौके पर महेंद्र प्रसाद यादव , शमीम अहमद मिल्की, इंद्रजीत शर्मा, कृष्णकांत यादव, सुशील यादव, डॉ. हरिहर सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.