बागपत, जून 4 -- चांदीनगर। ढिकौली गांव में पिलाना-चमरावल मार्ग पर बने मकानों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण न होने से पानी सड़कों पर जमा रहता है। जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार को ग्रामीणों ने समस्या को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, उनका धरना जारी रहेगा। ढिकौली गांव में मंदिर के पास से गुजरने वाले पिलाना-चमरावल मार्ग पर काफी ग्रामीणों के मकान बने हुए है, लेकिन वहां गंदे पानी की निकासी कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते गंदा पानी हर समय सड़क पर जलभराव का रूप धारण किए रहता है। यह भी पढ़ें- कोरी बाजार : जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत कर समस्या का समाधान कराने...