गंदे पानी और कचरे से ग्रामीण परेशान, बीमारियों का बढ़ा खतरा
हरदोई, जून 4 -- बेनीगंज। विकासखंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत कुइया के मजरा बढ़इन पुरवा में सरकार के स्वच्छता अभियान की हकीकत सामने आ रही है। गांव की आरसीसी सड़क पर गंदा पानी और कचरा जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच यह स्थिति संक्रामक बीमारियों को भी बढ़ावा दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तैनात सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई कार्य नहीं करता है। ग्रामीण ज्ञानी, चेतराम, मोहनलाल, रामकुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि सफाई कर्मचारी कभी-कभार गांव आता है। औपचारिकता पूरी कर लौट जाता है। इससे गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में विकास कार्यों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.