गंदे तालाब में उतरकर ही अर्घ्य देने को मजबूर होंगी छठव्रतियां
धनबाद, मार्च 23 -- धनबाद। नहाय खाय के साथ रविवार को चैती छठ की शुरुआत हो गई। आस्था के महापर्व पर भी शहर के छठ घाट गंदे पड़े हुए हैं। हर साल चैती छठ को लेकर भी तालाबों की सफाई होती थी लेकिन अभी तक शहर के छठ तालाबों में गंदगी पसरी हुई है। रविवार को खोखन तालाब में निगम की टीम साफ करते हुए दिखी। मनईटांड़ छठ तालाब में भी जगह-जगह गंदगी देखने को मिली। वहीं पंपू तालाब में एक ओर सौंदर्यीकरण का काम हो रहा है लेकिन दूसरे घाट पर छठव्रती जुटेंगे। वहां भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शहर में बेकारबांध छोड़कर बाकी तालाब की स्थिति एक जैसी है। नगर निगम के पास आखिरी 24 घंटे हैं। मंगलवार को पहला अर्ध्य के दिन से ही घाटों पर भीड़ जुटने लगेगी। बुधवार को दूसरे अर्ध्य के साथ छठ का समापन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.