हमीरपुर, फरवरी 27 -- भरुआ सुमेरपुर। रमजान माह के पाक माह में मस्जिद एवं दरगाह के आसपास गंदे जानवरों के विचरण की शिकायत रोजेदारों ने नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी से करके प्रतिबंधित करने की मांग की है। कस्बे के इमिलिया थोक निवासी इरशाद खान, शमशाद खान, नूरहसन, साहेब आलम आदि ने नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी दिनेशचंद्र आर्य को सौंपी शिकायत मे आरोप लगाया है कि रमजान माह के पाक महीने में गंदे जानवर खुलेआम विचरण करते हुए दरगाह एवं मस्जिद में घुसकर गंदगी फैलाते हैं। रोजेदारों ने अधिशाषी अधिकारी से गंदे जानवरों पर प्रतिबंध की मांग की है। ईओ ने कार्यवाही का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.