संवाददाता, मार्च 29 -- कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर गांव स्थित कंपोजिट स्कूल में बिना नहाए और गंदे कपड़े पहनकर आने पर शिक्षिका की डांट से क्षुब्ध कक्षा 5 की छात्रा ने घर जाकर साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद आक्रोशित परिजन ग्रामीणों के साथ शव लेकर स्कूल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर एसडीएम व तहसीलदार के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निवारी गांव निवासी अजय बाथम दिल्ली में सिलाई का काम करते हैं। उनकी 10 वर्षीय बेटी निधि कंपोजिट विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ती थी, जबकि उसकी सात वर्षीय बहन नेहा कक्षा 3 की छात्रा है।गंदे कपड़े पहनकर आने पर टीचर ने डांटा था शनिवार सुबह दोनों बहनें स्कूल गई थीं। आरोप ह...