नैनीताल, मार्च 24 -- गरमपानी, संवाददाता। खैरना बाजार में पेयजल में गंदगी और दुर्गंध की शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आया है। मंगलवार को जांच टीम खैरना पहुंची, जहां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालम पिनारी के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न घरों से पानी के सैंपल जुटाए।लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पानी में दुर्गंध आ रही थी। जिससे पेयजल की गुणवत्ता को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर घरों में सप्लाई होने वाले पानी का निरीक्षण किया। इस दौरान पानी के नमूने लेकर जांच को भेजे गए। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही गंदगी और दुर्गंध का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालम पिनार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.