गंदी वीडियो है, पैसों दो नहीं तो वायरल कर दूंगा
कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर, संवाददाता। मेरे पास आपकी गंदी वीडियो है, पैसे भेजिए नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा। कुछ इस तरह साइबर ठगों ने एक महिला को कॉल कर अपने जाल में फंसाया। फिर डरा-धमकाकर 15 हजार रुपये खाते में मंगवा लिए। रुपयों की मांग को बढ़ता देख महिला को ठगी का एहसास हुआ, फिर उसने कहा कि तुम अब वायरल कर दो। लगातार कॉल आने से तंग पीड़िता ने बेकनगंज थाने में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई। बेकनगंज में रहने वाली महिला के मुताबिक सात फरवरी को उनके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने पहले रिश्तेदारों का हाल चाल लिया, फिर गंदी वीडियो होने ही बात कहते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। डर के मारे महिला ने पहले 10 हजार और फिर 5 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। ठगी का एहसास होने पर पति को घटना की जानकारी देने के साथ थाने में शिकायत की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.