मिर्जापुर, मार्च 23 -- चेतगंज। भदोही जिले के के खम्हरिया नगर पंचायत से बह कर कोन ब्लाक के जगापट्टी गांव के सीवान में जमा गंदा पानी को मापने के लिए जल निगम ने नाले में वी नाप्च मशीन लगाई है। नगर पंचायत के गंदा पानी से किसानों की लगभग 50 एकड़ भूमि जलमग्न है। किसान खेतों में जलजमाव के कारण फसलों की बुवाई नहीं कर पाते हैं। भदोही के नगर पंचायत खम्हरिया का गंदा पानी कोन ब्लाक के जगापट्टी गांव के किसानों के खेत में भर जाता है, जिससे जगापट्टी गांव के किसानों की लगभग 50 एकड़ भूमि पर फसल की बुवाई नहीं हो पाती है। गांव के किसानों के काफी विरोध जताने पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने गंदे पानी की निकासी के लिए स्थाई व्यवस्था कराने के लिए जिले के अफसरों के साथ माह भर पहले निरीक्षण किया था। उन्होंने जिले के अफसरों को निर्देशित किया था कि किसानों की इस समस...