बहराइच, मार्च 22 -- मिहींपुरवा। विकास खंड बलहा के ग्राम पंचायत दौलतपुर बाजार में घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर ही भरा रहता है। इसलिए लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। नवरात्र शुरू हो गया है। श्रद्धालु गंदे पानी में होकर निकलने को विवश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। बाहर निकलने का रास्ता नहीं है। ग्रामीणों के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क किनारे बना नाला पटा हुआ है। जल भराव के कारण मच्छरों की भरमार हो गई है। इसके साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने का अंदेशा हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.