भभुआ, फरवरी 12 -- घर का पानी सड़क पर बहने से उखड़ी सड़क, कीचड़ और गड्ढों से राहगीर परेशान नाला निर्माण की मांग तेज, प्रशासन से ग्रामीणों ने की तत्काल हस्तक्षेप की अपील (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। भभुआ से जमुआंवझ्रनरांव को जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। आसपास के घरों का गंदा पानी सड़क पर बहाए जाने से सड़क की परत उखड़ चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों का गुजरना किसी खतरे से कम नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। लेकिन, लंबे समय से इसकी अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि सड़क पर बह रहे गंदे पानी से धूल कीचड़ बन गई है। इससे फिसलन बढ़ गई है। बारिश के दिनों में हालत और भी भयावह हो जात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.